समर्पित कार्यकर्ता, राष्ट्रवादी विचार, भाजपा की मजबूती का आधार त्रिवेंद्र सिंह रावत

Dedicated worker nationalist ideas basis of strength of BJP Trivendra Singh Rawat

समर्पित कार्यकर्ता, राष्ट्रवादी विचार, भाजपा की मजबूती का आधार त्रिवेंद्र सिंह रावत

आंचल धीमान,डोईवाला : भारतीय जनता पार्टी भानियावाला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

 हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

कहां कि भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और कार्यकर्ताओं का भाजपा के प्रति समर्पित भाव और असंख्य कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

कहा कि लोकसभा चुनाव में केवल 7 दिन शेष है पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी कमर कस ले और जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करें।

डोईवाला विधायक एवं डोईवाला विधानसभा चुनाव संयोजक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूपी नेतृत्व पर करोड़ देशवासी गौरवान्वित महसूस करते हैं।

उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा परिवार पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक लोकसभा चुनाव के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलकर एक साथ चलेंगे।

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दृष्टिगत अपने-अपने सुझाव भी रखें, कार्यक्रम में डोईवाला विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी, डोईवाला विस्तारक अनूप सेमवाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल।

पूर्व ब्लॉक नगीना रानी, विधानसभा चुनाव सहसंयोजक दीवान सिंह रावत, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, जिला मंत्री उषा कोठरी, जिला मंत्री विनय कंडवाल।

जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, शमशेर सिंह पुंडीर,जीतेन्द्र नेगी, परविंदर सिंह बाऊ,मनिन्द्र सिंह विक्रम सिंह।

हिमांशु भट्ट,रविंद्र बेलवाल, रामकिशन,तरसेम सिंह,संतोषी बहुगुणा, दिनेश लोधी,अंकित काला, पुष्पा प्रजापति, विनीत लोधी,संजीव सैनी,ममता नयाल, संदीप जायसवाल।

मनीष यादव,विक्रम नेगी, जसविंदर सिंह डाली,अमित कुमार,अवतार सिंह सैनी,विनीत मनवाल, ममता देवी,राजेश भट्ट आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow